अमेठी

अभाव और गरीबी में शुरू हुई डॉ कलाम साहब की जीवन यात्रा,फिर भी राष्ट्र का सर्वोच्च पद हासिल किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर उनके जीवन से सम्बंधित की संदेश प्रसारित किए गए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ अंगद सिंह ने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम जी की जीवन यात्रा अभाव और ग़रीबी में शुरू हुई,फिर भी उन्होंने देश का सर्वोच्च पद हासिल किया।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने कहा कि मिसाइल मैन का जीवन ऐसे छात्र छात्राओं के लिए बड़ी सीख और प्रेरणा स्रोत है जो गरीबी के कारण उच्च शिक्षा हासिल करने के मामले में निराश हो जाते हैं।
अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ रूदल यादव ने पुण्यतिथि पर डा अब्दुल कलाम को कोटि कोटि नमन किया और कहा कि भारत रत्न पूर्व राष्ट्र पति डॉ ए पी जे कलाम साहब की संपूर्ण जीवन यात्रा निष्काम कर्मयोग का एक ऐसा सफरनामा है जिसने भारतीय राजनीति के दूषित हो रहे स्वरूप को एक नया कलेवर देकर राजधर्म को सम्मानित कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जन सामान्य में आस्था का भाव प्रकट किया। आपका वैज्ञानिक दृष्टिकोण तो अनुकरणीय रहा ही परंतु आपके सामाजिक और दार्शनिक दृष्टिकोण में तो एक स्वस्थ और सबल राष्ट्र की अवधारणा ही समाहित थी। सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र की प्रतिमूर्ति रहे कलाम साहब ने भारतीय लोक तांत्रिक गणराज्य में एक ईमानदार राजनीति के आदर्शो को स्थापित किया।

अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र, इंजीनियर अनिल कुमार राव , इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार, तर्क शास्त्र के प्रवक्ता डॉ अब्दुल हमीद बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,, डॉ सुनील दत्त, उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त,आई सी टी स्टूडेंट वेद प्रकाश, वरिष्ठ अधिवक्ता मो कुद्दूस खां, डॉ कोमल सिंह, प्रिंसिपल किरन सिंह, अमेठी पब्लिक स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर रश्मि सिंह , विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता चौधरी मुइनुद्दीन खां, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कपिलेश यादव मंत्री देवांशु सिंह आदि ने पुण्य तिथि पर मिसाइल मैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button