अमेठी

आर ओ /ए आर ओ की परीक्षा में बैठे 52फीसदी अभ्यर्थी, 48फीसदी अनुपस्थित रहे

5773 अभ्यर्थियों में से 2773ने परीक्षा दी

तीन परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या उपस्थिति के सापेक्ष अधिक रही

2575 बालिकाओं ने छोड़ दी परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी -आर ओ/ए आर ओ की परीक्षा जिले में तेरह परीक्षा केंद्रों पर तीसरी आंख और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 52फीसदी रही। 48फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।तीन परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या, अनुपस्थित अभ्यर्थियों से कम रही। रणवीर इंटर कालेज अमेठी, बी-ब्लॉक परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति और अनुपस्थिति बराबर रही।
रणांजय इंटर कालेज गौरीगंज में 239अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।241गैर हाजिर रहे।जी जी आई सी सोनारीकला में 188अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।196अनुपस्थित रहे। राजकीय पालीटेक्निक मुसाफिरखाना में 190परीक्षार्थी उपस्थित रहे।194गैर हाजिर रहे। रणवीर इंटर कालेज -अमेठी,बी ब्लॉक में आयोजित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित और अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या बराबर रही।192उपस्थित रहे।192अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन, पुलिस और आयोग के पर्यवेक्षक लगातार भ्रमणशील रहे। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मौजूद रहे। परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संतोष जताया.प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं।
चौराहों पर गाइडेंस के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए. फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गईं.केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया गया था.शनिवार को ही आयोग के समन्वयी पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र जोशी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित कक्ष निरीक्षक, मोबाइल टीम और पुलिस बल तैनात रहा।
गौरीगंज में परीक्षा देने पहुंची कल्पना और रागिनी गूगल मैप पर केंद्र ढूंढते हुए तहसील परिसर के पास जा पहुंचीं.काफी देर भ्रमित होने के बाद एक चाय की दुकान से पूछताछ की, तब जानकारी मिली कि केंद्र 500 मीटर की दूरी पर है.दोनों छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गईं लेकिन कहा कि गूगल के भरोसे परीक्षा केंद्र खोजने में परेशानी हुई.गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची सुल्तानपु मधु सिंह ने बताया कि सामान्य अध्ययन का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा, कई प्रश्न गूढ़ व घुमावदार थे।

रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में परीक्षा देने के बाद वीना पाल ने बताया कि केंद्र की व्यवस्था को बेहतर बताया और कहा कि पेपर में करेंट अफेयर्स, रीजनिंग, गणित व जीएस के सवालों ने कुछ हद तक उलझन पैदा की, पर तैयारी से लाभ हुआ.जीजीआईसी अमेठी में परीक्षा देकर बाहर आई नीलम शर्मा ने प्रश्न पत्र को संतुलित और उम्मीद के अनुरूप बताया। गौरीगंज में मिली रोली यादव ने कहा कि कुछ प्रश्न कठिन लगे, लेकिन समर्पण के साथ तैयारी की थी, जिससे उम्मीदें मजबूत हैं।
परीक्षा केंद्र का नाम, उपस्थित परीक्षार्थी, अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
1-रणांजय इंटर कालेज गौरीगंज 239उपस्थित,271अनुपस्थित
2-जी जी आई सी सोनारीकला 188उप,196अनु
3-जी आई सी टीकरमाफी 193उप,191अनु
4-जी जी आई सी -जामो,198उप,186अनु
5-रणवीर इंटर कालेज अमेठी,263उप,217अनु
6-इंटर कालेज कालिकन 199उप,185अनु
7-जी जी आई सी अमेठी 202उप,182अनु
8-गवर्नमेंट पालीटेक्निक मुसाफिरखाना -190उप,194अनु
9-उमारमण इंटर कालेज जामों,202उप,182अनु
10-संजय गांधी पालीटेक्निक मुसाफिरखाना -256उप,224अनु
11-इंदिरा गांधी पी जी कालेज गौरीगंज -202उप,182अनु
12-रा बा इं का मुसाफिरखाना -249उप,231अनु
13-श्री रणबीर इंटर कालेज बी , ब्लाक -192उप,192अनु

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button