सिंगरौली

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने पहुंचाया अस्पताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। हमेशा की तरह एक बार फिर क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने मानवता की मिसाल पेश की है, एक तरफ जहां सब लोगों धनतेरस दिवाली मनाने में लगे हुए हैं कहीं दूसरी तरफ क्षत्रिय कुलावंत संगठन लगातार समाज सेवा का कार्य कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम माड़ा रजमिलान मुख्य मार्ग में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सड़क किनारे पीड़ा में देख क्षत्रिय कुलावंत के संस्थापक अंकित सिंह संगठन के अन्य सदस्यों के साथ पीड़ित को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए माड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया परंतु स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण एम्बुलेंस की सहायता से बैढ़न ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना किया गया, वर्तमान में पीड़ित के स्वास्थ्य में पहले से अधिक सुधार है l
शाम को पीड़ित जवाहरलाल शाह निवासी असनी उम्र 40 वर्ष को सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था, घायल अवस्था में संगठन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल पीड़ित को जिला अस्पताल भेजवाया गया। इस विषय में पीड़ित परिवार ने अंकित सिंह एवं संगठन के अन्य साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि दिवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए अपने घर के चिराग को बुझने से बचाने के लिए पूरा परिवार संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button