क्राइमहापुड़

हापुड़ में युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

पुलिस ने एक नामजद सहित 30 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़(यूपी) : – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने अराजकता फैलाने वाले करीब 30 अज्ञात सहित एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बताया जा रहा है कि यहां भीड़ के द्वारा एक युवक की चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई की गई थी , जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ युवक को जमीन पर लेटाकर बुरी तरह से पीट रही है , जबकि युवक हाथ जोड़कर  अपनी जान बचाने की रहम मांग रहा है ।. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम वनखंड़ा निवासी उज्जवल त्यागी सहित करीब 30 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button