जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न

बासु कुमार मरीक
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, गोड्डा (झा०खं०), समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक के दौरान स्थापना उपसमाहर्ता के द्वारा सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए विभिन्न विभाग,कार्यालयों से प्राप्त आवेदन-प्रस्ताव को समिति के समक्ष रखा गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा अनुकंपा से संबंधित सभी आवेदनों और प्रस्तावों पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में 10 मृत कर्मचारियों के आश्रितों को विभिन्न विभागों में तृतीय,चतुर्थ वर्गीय पद पर नियुक्ति करने को लेकर विचार विमर्श कर सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई की दिशा में संबंधित विभागों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गये। मौके पर उप विकास आयुक्त ,गोड्डा स्मिता टोप्पो,अपर समाहर्ता ,गोड्डा प्रेमलता मुर्मू, सिविल सर्जन,गोड्डा डॉ0 अनंत कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।



