सिंगरौली
सरकार किसानों के हितों का रख रही पूरा ख्याल: राम निवास शाह
किसानों ने देखा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 21वीं किस्त विमोचन का सीधा प्रसारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 21वीं किस्त का विमोचन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु के कोयंबटूर के दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट 2025 के दौरान किया गया। इससे लगभग देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में रुपए 18 हजार करोड़ की राशि का डिजिटल माध्यम से स्थानांतरण किया गया। इस योजना के माध्यम से ₹2000 की तीन किस्तों लघु एवं एवं सीमांत किसानों को लाभ प्रदाय किया जाता है।
उपयुक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली के श्रृंगेरी सभागार में 88 कृषकों एवं महिला कृषकों ने अपने लोकप्रिय विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, सुरेश गिरी आईटी सेल भारतीय जनता पार्टी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य गिरीश द्विवेदी एवं विजय कुमार दुबे समाजसेवी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जय सिंह डॉ. अखिलेश कुमार चौबे एवं सतपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना माननीय प्रधानमंत्री द्वारा क्रिषकों को प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराते हुए अपनाने की सलाह दी गई प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल लागत में कमी आती है बरन मृदा की पुनर्जीवित होता तथा गुणवत्तापूर्ण रसायन रहित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता से मानव स्वास्थ्य में सुधार होता है उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की भविष्ययोमुखी आवश्यकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय बिधायक सिंगरौली राम निवास शाह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया एवं उपस्थित कृषकों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के सुझावों को अपनाने की सलाह दी गई श्री शाह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को समायिक सब्जी बीज का मिनी किट भी प्रदाय किया गया। श्री शाह ने उपस्थित जन मानस को शुभकामनायें प्रदान किया एवं सम्मान निधि प्राप्त राशि को कृषि आदान में एवं उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत मे डॉ अखिलेश कुमार चौबे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया एवं सतपाल सिंह जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।



