गोड्डा

डीसी ने मॉडल करियर सेंटर एवं एक्सल डाटा सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर एवं एक्सल डाटा सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टडी सेंटर में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सुझाव से अवगत हुई। वहीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आईटी लैब का अवलोकन किया साथ ही छात्र एवं छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सेंटर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रेरित किया ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
वहीं निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त के द्वारा नहर चौक अवस्थित एक्सल डाटा सर्विस सेंटर का निरीक्षण कर केंद्र में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित छात्र एवं छात्राओं से प्रशिक्षण को लेकर मन लगाकर प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया। उपायुक्त के द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों यथा- डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, सैंपलिंग टेलर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट से संबंधित पठन-पाठन से संबंधित जानकारियां ली गई। साथ ही उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उन्हें लाभान्वित किया जा सके। इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी, स्कील सेंटर के अधिकारी गण सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button