पाकुड़

आज़ादी के दिन महेशपुर विधानसभा में डबल खुशी का आलम, उपासना मरांडी ने किया स्वागत

On the day of independence, there was double happiness in Maheshpur assembly, Upasana Marandi welcomed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक दिन पर महेशपुर विधानसभा गर्व और उत्साह से सराबोर रही। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के निजी आवास मोंगला बांध (पाकुड़िया ) पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का सम्माननीय आगमन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण उत्थान को लेकर सार्थक व महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हुई। वही झामुमो के युवा नेत्री सह- केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने कहा कि इस मुलाक़ात में अपनी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की प्रतिबद्धता का बेहतरीन परिचय दिया। उन्होंने न केवल बुके भेंट कर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि महेशपुर विधानसभा की समस्याओं और संभावनाओं को स्पष्ट व दृढ़ता से प्रस्तुत किया। क्षेत्र के उभरता हुआ चेहरा युवा नेत्री उपासना मरांडी का यह सक्रिय योगदान महिलाओं के सशक्त नेतृत्व का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी पहल ने यह साबित किया कि नई पीढ़ी की महिलाएं न केवल समाज की आवाज़ हैं, बल्कि बदलाव की दिशा तय करने वाली ताकत भी हैं। इस खास मौके पर मौजूद रहे- जिला उपाध्यक्ष सह- केन्द्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, मोहनलाल टुडू, प्रखण्ड उपाध्यक्ष- अशोक भगत, राजू चौबे, अब्दुल बनीज, छोटू भगत, मुशर्रफ हुसैन, तोहिदुल शेख, देवीलाल टुडू, इस्लाम मियां समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button