हरिद्वार से गायत्री कलश रथ यात्रा का बुद्धासन में स्वागत किया गया।

मेहरमा, गोड्डा। बुद्धासन में हरिद्वार से गायत्री रथ यात्रा का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। यह कलश रथ यात्रा हरिद्वार से निकलकर पूरे झारखंड में घूमेगी। पंडित भवेंद्र कुमार ने बताया कि हमसभी 20 जिला झारखंड का घूम चुके है यह 21वां जिला है। इस शुभ कार्य में बुद्धासन के युवाओं तथा यहां की माता एवं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रथ यात्रा शिव मंदिर बुद्धासन में रुका जहां पंडितजी ने अपने अमृत वचनों से सभी भक्तों को सराबोर कर दिया। पंडितजी ने बुद्धासन के भक्तों का आभार जताया साथ ही यह भी कहा कि यहां का युवा जागृत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल सिंह, मलिंदर सिंह, शेखर कुमार, सुमन मिश्र, धीरेन्द्र चौबे, भीम पासवान, छोटू यादव, प्रदीप यादव, बादल सिंह, पुतुल रविदास, प्रिंस कुमार, समाजसेवी मनीष सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अपना योगदान दिया।



