रामपुर शाहबाद

आंबेडकर जयंती पर जुटे ग्रामीण, सामाजिक एकता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद।अम्बेडकर जयंती पर धुरियाई में प्रधान ने किया माल्यार्पण, कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के ग्राम धुरियाई में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति नरेश यादव द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर प्रधान ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था। जहां ग्रामीणों ने एकत्र होकर बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button