बरेली
कांवड़ यात्रा-2026 को जिम्मेदारी से संपन्न कराने के लिए DIG ने दिए सख्त निर्देश
14 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की जानकारी दी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
DIG ने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों को सुरक्षा की दृष्टि से 08 सुपर जोन, 26 जोन, 82 सेक्टर और 220 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।
पुलिस प्रबंधन
परिक्षेत्र में 14392 नागरिक पुलिस, 577 यातायात पुलिस, 14.5 प्लाटून PAC, 02 सेक्शन फ्लड PAC और 02 SDRF टीम तैनात की गई हैं। इसके साथ 16 ड्रोन, 94 PA सिस्टम, 205 जल सेवा केंद्र, 144 कांवड़ शिविर, 92 मिशन शक्ति केंद्र, 134 चिकित्सा शिविर, 153 पुलिस सहायता केंद्र, 52 कंट्रोल रूम और 51 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा एवं निगरानी
सभी जनपदों की रिजर्व पुलिस लाइन में ICCC – Integrated Control Command Center बनाया गया है जो 24×7 कांवड़ मार्ग, प्रमुख घाटों, चौराहों और मंदिरों की लाइव मॉनिटरिंग करेगा। धार्मिक स्थलों और भीड़ वाले स्थानों पर CCTV व अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। पिछले 3 वर्षों में डायल-112 पर आई शिकायतों का विश्लेषण कर दुर्घटना वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बदायूं के कछला घाट पर 1 अस्थायी थाना, 4 चौकी, 8 वॉच टावर, 4 मोटर बाइक पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम बनाया गया है। घाटों पर SDRF, फ्लड PAC, नाव, लाइफ जैकेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। स्थानीय गोताखोरों के साथ 4 प्रशिक्षित गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
कांवड़ियों के लिए निर्देश
कावड़ियों को ID कार्ड जारी होंगे जिस पर थाना प्रभारी का नंबर होगा
-कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट निर्धारित
-DJ की आवाज 75 डेसीबल से अधिक नहीं होगी ,सभी शिविर सड़क से दूर बायीं ओर लगेंगे। शिविरों में CCTV, फायर सिलेंडर और महिला पुलिस तैनात रहेगी
आवश्यक सेवाओं के वाहनों के लिए अलग रूट तय होगा ,मार्ग पर सीमेंटेड बैरियर व रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे
DIG ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। ग्राम प्रधानों और कांवड़ जत्थों के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
अंत में DIG ने आमजन से अपील की कि वे नियमों का पालन कर त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाएं।




