रामपुर शाहबाद
बाइक से गिरकर मां व एक वर्षीय बेटी घायल।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। दावत खाकर अपने घर वापस लौट रहे। दंपति गड्ढे में बाइक आने से सड़क पर गिरकर मां बेटी घायल।जिला बरेली के सीरोली निवासी मंजूर अपनी पत्नी अफसाना वह एक वर्षीय बेटी हुदा को लेकर शाहबाद रिश्तेदारी में दावत खाने आए हुआ था। शाहबाद से दावत खाकर वापस अपने घर लौट रहे। दंपति की बाइक रम्पूरा के पास गड्ढे में आ गई जिससे बाइक पर बैठी पत्नी बेटी सहित सड़क पर जा गिरी। और सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी और बेटी को लेकर मंजूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुचा। डॉक्टर ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर वापस भेज दिया।

