झुंझुनू
सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय चारावास में विदाई समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चनाना। सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय चारावास कलां व विज्ञान वर्ग में कक्षा 12 का भव्य विदाई समारोह मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सहीराम चाहर ने की। जबकि सरोज मुख्य अतिथि रहे। प्रियंका चाहर उप सरपंच विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में जूनियर ने सीनियर को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर विदाई दी। समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक मास्टर सुरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य नागपाल सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण कल्याण ने बच्चों को परीक्षा संबंधित टिप दिये। इस मौके पर महेंद्र जाखड़, प्रमोद महरिया, व्याख्याता महेंद्र कल्याण, महेंद्र तुनवाल, राजेश कुमावत, बब्लेश, ममता कल्याण, मनीषा जांगिड़, प्रवेश शर्मा, विक्रम बजाड़, अक्षय चाहर, विजेन्द्र चाहर, सोनू कुमारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



