कानपुर

कानपुर गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल द्वारा ‘द्वितीय क्लिनिकल अपडेट’ का भव्य आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : चिकित्सा जगत में हो रहे आधुनिक बदलावों और उपचार की नई जानकारियों को साझा करने के उद्देश्य से कानपुर गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल द्वारा ‘द्वितीय क्लिनिकल अपडेट’ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया किंगस्टन रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ और कानपुर के कई नामचीन चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया और विभिन्न गंभीर बीमारियों के आधुनिक इलाज पर विस्तार से चर्चा टेंडर पाम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने गुर्दे की बीमारियों एवं रूमेटॉयड यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने के कारणों व उसके सटीक उपचार पर रोशनी डाली अपोलो सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम वाखलू ने रूमेटाइड आर्थराइटिस के लक्षणों और प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया केजीएमयू, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने स्लीप एपनिया (नींद में सांस रुकना) के कारणों और इसके उपचार के नए आयामों से डॉक्टरों को अवगत कराया,मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. सुहांग वर्मा ने पेंक्रियास की सूजन को समय रहते पहचानने और इसके इलाज की नवीनतम दवाइयों की जानकारी दी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर की एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. खुशबू अग्रवाल ने मोटापे से होने वाले नुकसानों और इसे नियंत्रित करने वाली नई दवाओं के बारे में बताया, हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल,लखनऊ के कंसलटेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. स्वांशु बत्रा ने माइग्रेन और विशेष रूप से ‘वेस्टिबुलर माइग्रेन’ के आधुनिक इलाज पर चर्चा की कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वी. के. मिश्रा द्वारा सभी आगंतुक डॉक्टरों के स्वागत के साथ हुई इस अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा गिरी,डॉ. नंदिनी रस्तोगी एवं डॉ.एसी. अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभी गेस्ट स्पीकर्स का स्वागत डॉ. शुभ्रा मिश्रा एवं डॉ. श्रीपद द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रंजना यादव ने किया इस तकनीकी सत्र के दौरान डॉ. युवराज गुलाटी,डॉ. सौरभ चावला, डॉ. भरत मेहरोत्रा और डॉ. विकास शुक्ला, रोहित टंडन , सचिन सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button