पाकुड़

पाकुड़ पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 46 लंबित वारंटों का निष्पादन

Pakur police's special operation, execution of 46 pending warrants in 24 hours

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस मुख्यालय, झारखंड, राँची के निर्देशानुसार पाकुड़ पुलिस द्वारा लंबे समय से लंबित वारंटों के निष्पादन हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 07 अप्रैल 2026 की रात्रि 12:00 बजे से 08 अप्रैल 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक लगातार संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 46 लंबित वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। इनमें जमानतीय वारंट (Bailable Warrant), गैर-जमानतीय वारंट (Non-Bailable Warrant) तथा डिस्ट्रेस वारंट (Distress Warrant) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। अभियान के तहत फरार एवं वारंटी आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पाकुड़ पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वही चर्चा का माहौल बना है कि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के कप्तानी में पहली बार लगातार निर्णायक भूमिका सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आगे भी इसी तरह सकारत्मक आयाम स्थापित हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button