मोदीनगर

अफ़वाहों से न घबराएं, सीधे पुलिस से करें कॉल- एसीपी अमित सक्सेना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
 निवाड़ी थाने पर एसीपी अमित सक्सेना ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।  बैठक क्षेत्र में रात्रि के समय ड्रोन उड़ने और चोरी की घटनाओं की खबरों को लेकर आयोजित की गई थी।एसीपी अमित सक्सेना की क्षेत्र में नियुक्ति के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी गांव में ड्रोन उड़ने या चोरी जैसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो संबंधित व्यक्ति उन्हें सीधे कॉल कर सकता है। पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी।बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने बैठक में भाग लेकर पुलिस प्रशासन को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर  नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी, भाकियू किसान सभा युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, ग्राम प्रधान नीरज त्यागी, अंकित त्यागी, देवांश त्यागी, रोहित त्यागी, जोनी त्यागी, ताहिर खान, नितेश त्यागी, इरफान खान, सत्येंद्र कुमार, प्रधान उपदेश कुमार, नवीन त्यागी, मनीष, नितिन, अनिकेत कौशिक, जितेंद्र गोस्वामी, अरुण फौजी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button