बरेली

सीएम ग्रिड योजना में सड़क चौड़ीकरण की राह में जो भी अतिक्रमण आए उसे तोड़ा जाएगा                               

कलम दवात भी होगा शिफ्ट 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण की राह में जो भी अतिक्रमण आएगा, उसे तोड़ा जाएगा। कोहाड़ापीर चौराहे पर नगर निगम की ओर से बनायी गयी कलम दवात भी शिफ्ट की जाएगी। इसके साथ ही पेट्रोल पंप की भूमि की भी जांच हाेगी। इन दोनों की वजह से चौराहे पर ट्रैफिक में व्यवधान पड़ रहा है। जीआरएम गेट व उसकी बाउंड्री भी अतिक्रमण की जद में आने के कारण तोड़ी जाएगी।
कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने सोमवार को नगर आयुक्त को फोन कर सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण की राह में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की प्रगति जानी। कमिश्नर ने नगर आयुक्त से कोहाड़ापीर चौराहे पर स्थित कलम दवात के बारे में पूछा। नगर आयुक्त ने कहा कि इसे शिफ्ट किया जा रहा है। कमिश्नर ने कोहाड़ापीर चौराहे से नैनीताल रोड पर कुदेशिया पुल तक अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानें, प्रतिष्ठान की जानकारी ली। जीआरएम का गेट व बाउंड्री भी तोड़े जाने की बात कही। कमिश्नर को बताया गया कि इस मार्ग पर करीब 300 से ज्यादा अतिक्रमण हैं जो चिह्नित कर लिए हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। अन्य को भी भेजे जा रहे हैं। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण की राह में आने वाली किसी भी बाधा को जल्द हटाएं। किसी के साथ कोई भेदभाव नही होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button