जामताड़ा

उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में हुई योजनाओं की समीक्षा बैठक, बाल मजदूरी पर कार्रवाई का दिये निर्देश

A review meeting of the schemes was held under the chairmanship of Deputy Commissioner Ravi Anand, instructions were given to take action against child labour

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। 07 अगस्त 2025 गुरुवार को को उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग, श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व में दिए गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन तथा उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना एवं सेफ्टी किट योजना के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इन योजनाओं को गति देने और अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही बाल मजदूरी पर सख्ती से कार्रवाई करने और जिले के ढाबों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया।नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला नियोजनालय में निबंधित युवाओं की संख्या, रोजगार मेला, स्थानीय लोगों को रोजगार, लाइब्रेरी सुविधा, कौशल प्रशिक्षण, बिरसा योजना और कैरियर काउंसलिंग से संबंधित प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि जुलाई माह में कुल 394 बेरोजगार युवाओं ने निबंधन कराया है। उपायुक्त ने रोजगार मेले के आयोजन एवं जॉब फेयर को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया। उद्योग विभाग के तहत संचालित पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि ग्राउंड लेवल पर कार्य करते हुए योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ें ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार मिल सके। साथ ही उन्होंने इनोवेटिव कार्यों का डेटाबेस तैयार करने का भी निर्देश दिया। इस बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू, श्रम अधीक्षक डी के मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग दास कुमार एक्का, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ईओडीबी प्रबंधक प्रहलाद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button