खैरथल

शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक: समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला खैरथल तिजारा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष नरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में खैरथल में किया गया। संगठन के जिला प्रवक्ता राधेश्याम जोशी ने बताया कि बैठक में ज़िले के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। तत्पश्चात सत्र 2025-26 के जिला स्तरीय सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। संगठन के मुंडावर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश यादव द्वारा शैक्षिक सम्मेलन मुंडावर ब्लॉक में आयोजित करवाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का शैक्षिक सम्मेलन दिनांक 26 एवं 27सितम्बर 2025 को मुंडावर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश मंत्री घमंडीलाल जाट, ईश्वर सिंह चौधरी, जिलासभाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पतराम गुर्जर, जिला मंत्री राजकुमार यादव, प्रचार सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा रामपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम कृष्ण कुमार सांमरिया, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास खेमचंद यादव, विनय सिंह, विनोद कुमार यादव, अनिल कुमार सैनी, निरंजन सैन आदि अनेक सदस्य गण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button