बरेली
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के राजकीय महिला छात्रावास में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली परिसर में स्थित राजकीय महिला छात्रावास में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम छात्रावास में तथा इसके पश्चात भोजनालय में पूजन किया गया तथा सत्र के सुचारू संचालन की कामना की। कुलपति प्रो. के.पी.सिंह तथा कुलसचिव श्री संजीव कुमार सिंह , वार्डन डॉ.ज्योति पाण्डेय, आदि ने नए सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। प्रेषित की । इस अवसर पर वार्डन डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ.मीनाक्षी, मीना पाण्डेय, नीलाक्षी, राखी , स्नेहा, गरिमा, ललिता, संध्या, आशा,अनुष्का, आस्था,मोनी, रत्नमाला ,सुनीता, आनंद, पारस, रिंकू तथा अन्य छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



