बरेली
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नजरबंद, मूर्ति स्थापना को लेकर संघर्ष तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर के ग्राम रुरिया में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भीम आर्मी द्वारा आह्वान किया गया। इस आंदोलन से घबराए जिला प्रशासन ने आज सुबह 6 बजे भीम आर्मी बरेली के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम को नजरबंद कर दिया।
सुशील कुमार गौतम ने नजरबंदी के दौरान बयान दिया कि —
“अगर जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा ग्राम रुरिया में नहीं लगाई जाती है, तो भीम आर्मी बरेली में चक्का जाम करेगी। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।”
भीम आर्मी की इस मांग को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। संगठन ने साफ कर दिया है कि यह केवल मूर्ति स्थापना नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। भीम आर्मी ने चेताया है कि यह आंदोलन और तेज़ होगा यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया।



