अमरोहा
अमरोहा में रक्षाबंधन से लौट रहे परिवार की कार हादसा
बिजली के खंभे से टकराई कार, 6 साल की बच्ची की मौत आठ लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला में नेशनल हाईवे 9 पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ l रामपुर से रक्षाबंधन बनाकर लौट रहे परिवार की कार हाईवे की सर्विस रोड के पास बिजली के खंभे से टकरा गई l इस हादसे में कार सवार छह वर्षीय बच्ची मिस्टी की मौत हो गई l उसकी माता पिता समेत आठ लोग घायल हो गए l घटना रात करीब साढ़े दस बजे गजरौला से लगभग तीन किलोमीटर पहले मुरादाबाद की दिशा में हुई है l जानकारी के अनुसार गजरौला शहर के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी मुकेश और पवन कुमार आपस में साढ़ू है l दोनों अपने परिवारों के साथ रक्षाबंधन पर रामपुर गए थे l रविवार रात वे एक ही कार से वापस लौट रहे थे l कार में मुकेश, उनकी पत्नी, सुशीला, बेटा मनु ओर बेटी दीक्षा के साथ साथ पवन कुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटियां कायरा व मिस्टी सवार थे l सर्किल सीओ अंजली कटारिया के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के पास बिजली के खंभे टकरा गई l हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची l सभी घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया l बाद में उन्हें अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया l पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है l



