अमरोहा

अमरोहा में बाजरे के खेत में मिला युवक का शव गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी,  

पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई l शव अमरोहा मार्ग पर भूत खदेड़ी और करनपुर माफी के बीच मार्ग से पश्चिम दिशा की तरफ 100 मीटर की दूरी पर मिला l यह शव गांव करनपुर माफी निवासी चमन के बाजरे के खेत में पड़ा था l सुबह करीब 9:00 बजे जब महिलाएं जंगल से चारा लेने जा रही थी l तब उन्होंने शव देखा और गांव में सूचना दी l खबर फैलते ही आसपास के गांवो से लोग मौके पर जमा हो गए l सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत और अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे l पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया l लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है l फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की l मृतक के बाएं हाथ पर मॉम डेड गुदा हुआ है और दाहिने हाथ में राखियां बंधी हुई है l मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी मिली है l पुलिस को आशंका है कि युवक की प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button