बरेली

जिले की सबसे बड़ी आवासीय योजना में बीडीए चार सौ हेक्टेयर में बसाएगा नई टाउनशिप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बड़ा बाईपास से सटकर बसाई जा रही ग्रेटर बरेली आवासीय कालोनी के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बरेली एयरपोर्ट के नजदीक चार सौ हेक्टेयर में आवासीय टाउनशिप बसाने की कवायद तेज कर दी है। करीब 10 गांवों के सैकड़ों किसानों की भूमि क्रय करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बीडीए बोर्ड बैठक में टाउनशिप काे एप्रूवल मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस कार्य में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगने की बात कही गई है। इस आवासीय प्रोजेक्ट में सबसे अच्छी बात यह है कि यह टाउनशिप विकास की रफ्तार को बढ़ाने के साथ पीलीभीत बाईपास रोड पर बरेली शहर का विस्तार करेगी। इससे निकट भविष्य में हर वर्ग के लोगों के लिए रोजगार के साथ सभी सुविधाएं मिलेंगी। टाउनशिप बसने के बाद तहसील सदर के उन गांवों की तस्वीर भी बदल जाएगी, जिनकी भूमि क्रय की जानी है। प्रस्तावित आवासीय टाउनशिप के लिए तहसील सदर क्षेत्र के आसपुर, अडुपुरा जागीर, हरहरपुर, नवादा कुर्मियान, कुमरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनिया, अहलादपुर आदि गांवों के किसानों की भूमि क्रय की जानी है।
बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि टाउनशिप के लिए बोर्ड से एप्रूवल लेना है। एक से डेढ़ महीने में एप्रूवल मिलने के बाद टाउनशिप के लिए किसानों से भूमि क्रय करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button