गोड्डा

महागामा के विश्वासखानी में कुश्ती दंगल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में काली पूजा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में हुए इस पारंपरिक खेल आयोजन ने गांव में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में दूर-दराज़ से आए पहलवानों ने अपनी दमखम का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अफसर पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, सुरेंद्र पहलवान को द्वितीय स्थान पर रहने के लिए 2100 रुपये और बिजली पहलवान को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 1100 रुपये का इनाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काली पूजा कमेटी के तत्वावधान में किया गया था। कमेटी के अध्यक्ष अनूप लाल सिंह, रमेश चंद्र शाह, राजेंद्र प्रसाद शाह, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं विष्णु ठाकुर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के पारंपरिक खेल ग्रामीण युवाओं में उत्साह और एकता की भावना को बढ़ाते हैं। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण,युवा व खेलप्रेमी उपस्थित हुए। दर्शकों ने हर मुकाबले पर जोरदार तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button