गोड्डा
पथरगामा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथरगामा में संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन निकाला। संचलन के बाद शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने कहा कि “पंच परिवर्तन से ही समाज में समरसता, स्व का बोध और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार हो सकती है।” उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना समाजिक एकता, अनुशासन और संगठन के उद्देश्य से की थी। वर्तमान समय में समाज विघटन, नशाखोरी, पर्यावरण संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, जिनसे निपटने के लिए संघ शिक्षा, सेवा, संगठन, पर्यावरण और नेतृत्व के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। संघ स्वयंसेवकों के द्वारा पथरगामा महिला कॉलेज से बौद्धिक सह पद संचलन तुलसीकित्ता होते हुए पथरगामा हॉस्पिटल से पुनः महिला कॉलेज पहुंची। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प वर्ष है। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।




