पाकुड़

पाकुड़िया थाने में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश, एसडीपीओ ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर, ज्वेलरी दुकानदारों से सीसीटीवी लगाने की अपील

Law and order reviewed at Pakudiya police station; instructions issued to increase patrolling; SDPO emphasizes speedy disposal of pending cases and urges jewelers to install CCTV cameras.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर सोमवार को पाकुड़िया थाना परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ विजय कुमार ने की। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित थाना के सभी एसआई एवं एएसआई मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, पुलिस गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गई। जांच में अभिलेखों को अद्यतन एवं संतोषजनक पाया गया। बैठक के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने पाकुड़िया मुख्य बाजार एवं गणपुरा बाजार के आभूषण दुकानदारों से सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी, ताकि दुकानों के अंदर और बाहर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि हाल के दिनों में आभूषण दुकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को देखते हुए दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिस ने आम लोगों एवं दुकानदारों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button