पाकुड़

शिक्षक दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, एफसी झिकरा बनी विजेता

Football tournament on Teachers' Day; FC Zhikra emerges as winner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सिदो-कान्हू मुर्मू फुटबॉल चैंपियन क्लब, बालीडीह की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन युवा नेता इलियास किस्कू, पूर्व फुटबॉलर सह पंचायत समिति सदस्य शिवधन हेम्ब्रम, महुलपहाड़ी पंचायत के मुखिया प्रकाश मरांडी, उपमुखिया जियोन मरांडी, खजुरडंगाल के प्रधान विकास सोरेन एवं बसितकुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया जुगनू हांसदा ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता इलियास किस्कू ने कहा कि शिक्षा जीवन की ज्योति है और समाज का विकास तभी संभव है, जब लोग शिक्षित हों। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में सही दिशा भी दिखाते हैं। पूर्व फुटबॉलर शिवधन हेम्ब्रम ने ‘पढ़ोगे-लिखोगे, बनोगे नवाब’ का संदेश देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। वहीं, मुखिया प्रकाश मरांडी ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
फाइनल मुकाबले में एफसी झिकरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये युवा नेता इलियास किस्कू एवं शिवधन हेम्ब्रम ने प्रदान किए। वहीं, उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार मुखिया प्रकाश मरांडी एवं उपमुखिया जियोन मरांडी के हाथों दिया गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा गया। आयोजन के माध्यम से क्लब ने खेल के साथ शिक्षा के महत्व का संदेश भी दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button