भरत पुर

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया ताला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में हलैना थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में 19 वर्षिय एक लड़की के साथ डाक्टर की कथित अश्लीलता से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार को अस्पताल पर तालाबन्दी कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घण्टे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर पहुचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों ने अस्पताल का गेट खोला। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि हॉस्पिटल में तैनात एक डॉक्टर ने लड़की से अश्लील बातें की और अपना नंबर देकर उसे फोन करने को कहा। लड़की ने जाकर जब परिजनों को बताया तो वे आक्रोशित हो गए। मामला 19 जनवरी का है। लड़की की शिकायत पर परिजन और ग्रामीण जब हॉस्पिटल गए तो पता चला डॉक्टर दो दिन की छुट्टी पर है। इस पर गुरुवार को वे दोबारा हॉस्पिटल पहुंचे तो भी डॉक्टर नहीं मिला इसके बाद उन्होंने अस्पताल के गेट पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। पीड़ित लड़की खासी जुकाम की शिकायत पर अपनी दादी के साथ हॉस्पिटल गई थी। डॉक्टर ने दादी को ओपीडी से पर्ची लाने भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों की तालावन्दी की जानकारी पर उपखण्डाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से समझाइश कर अस्पताल के गेट को खुलवाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button