राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा शताब्दी वर्ष तथा विजयादशमी के उपलक्ष में दांता में विशाल पथ संचलन निकाला गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर दांतारामगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष तथा विजयादशमी पर्व के उपलक्ष में रविवार को दांता में राजकीय स्कूल परिसर में पथ संचलन कार्यक्रम में संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के समकक्ष पुष्प अर्पित करते हुए, शस्त्र पुजा तथा बोद्धिक वचन देते हुए घोष के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तथा जानकारी दी गई की आर एस एस के शताब्दी वर्ष है तथा दशहरा, शस्त्र पूजन और शक्ति पूजन का पर्व है, हमें राष्ट्र की समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिए तन मन धन के साथ-साथ समय के साथ समर्पण भी बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दांतारामगढ के स्वयंसेवक द्वारा घोष के साथ बैंड के सुरों और ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए दांता में पथ संचलन निकाला गया जो राजकीय पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बस डिपो, मदन सिंह मार्केट होते हुए जीणमाता बस स्टैंड, गौशाला मार्केट, भार्गव मौहल्ला, चौपड़ बाजार, होते हुए मेडिकल चौराहा, महर्षि वाल्मीकि सर्किल, सरकारी अस्पताल के पास जयपाल गिरी बगीची के पास संपन्न हुआ। इस दौरान पथ संचलन का ग्रामवासियों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। पथ संचलन में दांतारामगढ़ थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। आप को बता दे कि सन् 1925 में दशहरे पर्व पर ही नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।




