जरूरतमंदों को कंबल खिचड़ी सह भोज हमारी सनातनी परंपरा; शिवमंगल सिंह राठौड़

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में झलरा पीपल मंदिर प्रांगण में रविवार को शिवमंगल सिंह राठौर प्रदेश शोध प्रमुख शोध विभाग भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपने निजी कोष से कमजोर, बुजुर्ग, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग जनों को कंबल वितरण एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, प्रशांत पटेल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा हमारी पार्टी सब का साथ सबका विकास करती है। वहीं पार्टी का एक -एक कार्यकर्ता स्वयं निजी कोष से भी समाजसेवा करने में पीछे नहीं है।माघ मास में कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज हमारी सनातनी परंपरा है। इक्कीस सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें खिचड़ी भोज करवाया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वेदपाल, लोकेश कुमार गुप्ता ने किया।इस मौके पर एम0एल0सी0 कुवंर महाराज सिंह, मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल,चेयरमैन शकुंतला देवी, जिला पंचायत सदस्य किरन पटेल, सुरेंद्र पटेल, रमेश वर्मा, ओमप्रकाश उर्फ़ ओपी प्रजापति,प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता,गौरव सिंह अरमान, भगवत सरन साहू, राजकिशोर कश्यप, राधेश्याम साहू, राजीव उर्फ लवकुश साहू, ब्रजेश मौर्य, राहुल साहू,राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।




