बरेली
राजश्री कालेज में 8वीं गर्ल्स बटालियन एन0सी0सी0 का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : रिठौरा राजश्री इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, में चल रहे 8वीं गर्ल्स बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा, चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एमडी रोहन बंसल ने किया । इस मौके पर कैप कमांडेंट कर्नल समीर सिंह बिष्ट और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल नीलिमा गौर द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया । कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने कहा एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन और लगन से जीवन का कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है । राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एनसीसी कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सैन्य अनुशासन सिखाया जाता है जिससे देश की सेवा के लिए आवश्यक सैन्य जीवनशैली से परिचित होने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मेजर निलिमा गौण, ले0 रचना सिंह, ले0 ममता शर्मा, सूबेदार मेजर शंकर लाल, राजश्री इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. डॉ. पंकज कुमार शर्मा, डीन डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।



