जालौन
ईरान युद्ध ने बढ़ायी गैस उपभोक्ताओं की परेशानियां
अब 14 दिन में नहीं 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर

गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला भरा सिलेंडर
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। केंद्र सरकार द्वारा कुकिंग गैस के सिलेंडरों के लिए 25 दिनों का समय निर्धारित कर देने से उपभोक्ताओं में जबरदस्त खलबली मची है। मंगलवार को भारी संख्या में उपभोक्ताओं तथा महिलाओं को सिलेंडर पानी के लिए गैस एजेंसी में जमघट लगा रहा। समझा जाता है कि ईरान, इजरायल, अमेरिका की जंग का असर बुकिंग गैस पर पड़ा है।
उल्लेखनीय हो कि सरकार ने 7 मार्च को ही एलपीजी गैस की नई दरों की घोषणा की है। जिसमें उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की दर 860.50 रुपए तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर की दर 1925 निर्धारित कर दी है। एलपीजी के दाम बढ़ाने के अभी दो दिन ही गुजरे थे कि सरकार ने गैस सिलेंडर की व्यवस्था में बदलाव किया है। 14 दिनों की वजह 25 दिनों में उपभोक्ताओं को बुकिंग की व्यवस्था की गई है। सरकार की घोषणा के बाद कालपी के उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है। मंगलवार की सुबह ही महिलाएं तथा उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिए एजेंसी में पहुंचने लगे। लेकिन स्टाफ न होने से तमाम उपभोक्ता वापस लौट गए। जबकि काफी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के इर्दगिर्द जमघट बने खड़े रहे। एलपीजी सिलेंडरों की कमी का अनुचित लाभ हासिल करने के लिए कई लोग सक्रिय हो गए हैं। अवैध स्टाफ रखने तथा विक्रय के लिए सक्रिय दिखाई दिए।


