बरेली

बरेली में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार – मदरसे से युवक बरामद

एसपी साउथ ने किया खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। धर्मांतरण के मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना भुता क्षेत्र में यह कार्रवाई सोमवार देर रात की गई। पुलिस ने अलीगढ़ निवासी प्रभात उपाध्याय को मदरसे से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस प्रकरण का खुलासा  एसपी साउथ ने पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में दी। बताते चलें कि 25 अगस्त को अलीगढ़ निवासी अखिलेश कुमारी पत्नी स्व. अरविन्द उपाध्याय ने थाना महुआ खेड़ा (अलीगढ़) में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे प्रभात उपाध्याय को शादी का प्रलोभन देकर मदरसे में रोककर जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर थाना भुता में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपित में अब्दुल मजीद (35) पुत्र निसार अहमद, निवासी फैजनगर थाना भुता, सलमान (30) पुत्र अहमद रजा, निवासी करेली थाना सुभाषनगर, मोहम्मद आरिफ (29) पुत्र हफीज अहमद, निवासी करेली थाना सुभाषनगर, मोहम्मद फहीम (24) पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा, वहीं, महमूद बेग पुत्र मुबारिक बेग निवासी रहपुरा चौधरी थाना इज्जतनगर मौके से फरार हो गया। बरामदगी में मिला भारी मात्रा में धार्मिक सामान पुलिस ने मौके से इस्लाम धर्म की धार्मिक किताबें, सीडी, तावीज, मुस्लिम टोपी, नकदी, मोबाइल, पैनड्राइव, पासबुक, पासपोर्ट, चेकबुक, लैपटॉप, कन्वर्जन सर्टिफिकेट, ब्लैंक सर्टिफिकेट, मोहर, स्टाम्प पैड व अन्य धार्मिक सामग्री बरामद की।
पुलिस टीम की कार्रवाई
पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में फैजनगर स्थित मदरसे पर पहुंची तो देखा कि चार युवक, प्रभात उपाध्याय को घेरकर बैठे हैं और उसने अपना नाम बदलकर “हामिद” बता रखा था। दबाव देने पर उसने असली पहचान बताई। पुलिस ने चारों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित युवक को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना भुता में मुकदमा
दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।भुता  पुलिस की इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय धर्मांतरण गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button