गोड्डा

कन्हवारा में 3 से 11 सितंबर तक सरस रामकथा, तैयारी जोरों पर

- डा. प्रभा रानी प्रसाद ने प्रचार रथ को दिखाया हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव में 3 से 11 सितंबर तक सरस रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भव्य रूप से होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी जोरों पर हैं। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समिति की ओर से प्रचार रथ निकाला गया। जिसे मुख्य संरक्षक डॉ. प्रभा रानी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कन्हवारा बजरंगवली सह विश्वनाथ मंदिर परिसर में समिति की बैठक हुई। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य संरक्षक डॉ. प्रभा रानी प्रसाद ने बताया कि कझिया नदी पुल के किनारे विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर नौ दिनों तक रामकथा की रसधारा प्रवाहित होगी। उन्होंने कहा कि कलिकाल में रामनाम ही जीवों के उद्धार का एकमात्र साधन है।कथावाचक पंडित रविशंकर ठाकुर व्यासपीठ से रामकथा सुनाएंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष पूर्व मुखिया परमानंद साह, उपाध्यक्ष घनश्याम मांझी, सचिव जनार्दन मांझी, महासचिव भवेश रजक, कोषाध्यक्ष विकास रजक, सह-कोषाध्यक्ष परमानंद यादव, संरक्षक अशोक मांझी, राजकुमार साह, प्रमोद मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button