मेरठ

मेरठ में ई-रिक्शा विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

दो शोरूम सील, 1-1 लाख के जुर्माने का नोटिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ मेरठ की संयुक्त टीम ने एल-ब्लॉक चौराहे से हापुड़ अड्डा होते हुए बेगमपुल तक सघन अभियान चलाया। इस दौरान अनधिकृत रूप से संचालित ई-रिक्शा विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान ई-रिक्शा विक्रेताओं से CIRT प्रमाणपत्र, टेस्टिंग प्रमाणपत्र और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई। एल-ब्लॉक, हापुड़ रोड स्थित “पार्टनरशिप ई-रिक्शा” और “VNR DEWAN” की दुकानें अनधिकृत रूप से संचालित पाए जाने पर बंद करा दी गईं। दोनों विक्रेताओं को एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया।
अभियान के दौरान एल-ब्लॉक से हापुड़ अड्डा तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई। वहीं बेगमपुल चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले आधा दर्जन वाहनों के चालान किए गए, जबकि ड्रिंक एंड ड्राइव के एक मामले में वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक भी किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button