बरेली

कैंट विधायक ने पं. राधेश्याम कथावाचक को दी पुष्पांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पंडित राधेश्याम कथावाचक की 63वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम स्थित स्मृति भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक ने कहा कि पंडित राधेश्याम ने अपनी सरल राधेश्याम रामायण के माध्यम से घर-घर तक भगवान राम के आदर्श पहुंचाए। उनकी रामायण आज भी नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रही है।
इस दौरान विधायक ने पंडित जी की पौत्री शारदा भार्गव और कथावाचक सत्येंद्र मोहन शास्त्री को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और राधेश्याम रामायण की प्रति भेंट की। शारदा भार्गव ने केवट प्रसंग की चौपाई सुनाई।
कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजनों ने पंडित जी के साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, प्रदीप रोहेला, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, दीनानाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button