बरेली

बारावफात पर निकलीं अंजुमनें, सिविल डिफेंस वार्डेंस ने संभाली व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बारावफात के अवसर पर मंगलवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से अंजुमनें निकलीं, जो अपने-अपने स्थानों से होते हुए आला हजरत की दरगाह पर पहुंचीं।
इस दौरान सिविल डिफेंस वार्डेंस ने उपनियंत्रक राकेश मिश्र और चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के निर्देश पर महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी कर पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। सबसे अधिक अंजुमनें कोहाड़ापीर से होकर गुजरीं।
कोहाड़ापीर पर प्रभागीय वार्डन शिवलेश चंद्र पांडेय के साथ उप प्रभागीय वार्डन हरीश भल्ला, श्याम कृष्ण, पवन कालरा, साबिर हुसैन, सरनजीत सिंह, गीता शर्मा सहित अन्य वार्डेंस ने व्यवस्था संभाली।
नावेल्टी चौराहा पर प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, सुनील यादव, दीप्तांशु दीक्षित, ओम प्रकाश, संजीब अवस्थी ने ड्यूटी की। वहीं बारादरी प्रभाग में प्रभागीय वार्डन संजय पाठक, अनवर हुसैन, कलीम हैदर सैफी, रिजवान नियाजी, विजय बाबू गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, बृजेश कुमार सहित वार्डेंस ने मोर्चा संभाला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button