बहराइच

बहराइच की 2147 किमी लंबी सड़कों का होगा चौड़ीकरण व नवनिर्माण, 3402 करोड़ आयेगी लागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। जनपद में विकास की गंगा बहाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3402.35 करोड़ की लागत से 2147 किलोमीटर लंबी 1572 सड़कों का नवनिर्माण व चौड़ीकरण का खाका तैयार किया गया है। डीएम मोनिका रानी ने सभी 1572 सड़कोंं की विस्तृत कार्ययोजना स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजी है। बजट की स्वीकृति मिलते ही सड़कों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर के लेकर गांव तक बेहतर विकास में सड़कों का विशेष महत्व है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले भर से आए सभी सड़क संबंधी प्रस्तावाें को 10 योजनाओं में बांट कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। जिसके तहत 125 आबादी वाले क्षेत्रों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए 489 किमी लंबी 487 सड़कों के लिए 473.86 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। वहीं 90.13 किमी लंबी 40 सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 53.80 करोड़ का प्रस्ताव, 338.15 किमी लंबी 32 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 1038.69 करोड़ का प्रस्ताव, किसानों को लाभ देने के लिए चीनी मिल जाने वाले एक मार्ग के नवनिर्माण के लिए 35 लाख का प्रस्ताव, क्षतिग्रस्त हो चुके 217 किमी लंबे 214 मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 106.61 करोड़ का प्रस्ताव, रोड सेफ्टी के लिए 31 सड़कोंं पर विभिन्न कार्य के लिए 38.63 करोड़ का प्रस्ताव, विभिन्न मार्गों पर 83 दीर्घ व लघु सेतु निर्माण के लिए 660.25 करोड़ का प्रस्ताव, 16 भवनों के निर्माण के लिए 30.88 करोड़ का प्रस्ताव और 1011 किमी लंबे 668 ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए 999.27 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
पक्की सड़क के अभाव में कीचड़ के बीच स्कूल जाते हैं बढैया के बच्चे
मिहींपुरवा। ग्राम पंचायत बढ़ैया स्थित प्राथमिक विद्यालय को जाने के लिए पक्का मार्ग नहीं है। गांव निवासी मनीष चौधरी के घर से लगभग 200 मीटर स्कूल तक कच्चा मार्ग ही बच्चों का एकमात्र साधन है। बारिश व ट्रैक्टर आदि के गुजरने से इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बारिश के दौरान कीचड़ हो गया। जिसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। आए दिन कीचड़ में फिसल कर बच्चे गिरते हैं और स्कूल ड्रेस गंदी होने से पढ़ाई छूट जाती है। ऐसे में डीएम की 1572 सड़कों की कार्ययोजना के बाद लोगों को संपर्क मार्ग के भी नवनिर्माण की उम्मीद जगी है।
बहराइच आकांक्षात्मक जिला है। इसके सर्वांगीण विकास हेतु 1572 विभिन्न कार्यों के लिए 3402.35 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जाएगा। -मोनिका रानी, डीएम
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button