हापुड़

सड़क पर दौड़ रहे जुगाड यंत्र में लगी आग…

यातायात पुलिस कर्मियों और राहगीरों ने आग बुझाई...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

परिवहन और यातायात विभाग की लापरवाही और अनदेखी से सड़क पर दौड़ते हैं अवैध जुगाड यंत्र….

हापुड़ (यूपी) –  सड़क पर दौड़ रहे जुगाड़ यंत्र में भीषण आग लगने से सड़क पर अफरा तफरी मच गई । यातायात पुलिस व राहगीरों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया । हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर यह घटना हुई ।

हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर एक जुगाड़ यंत्र  यानी जुगाड़ से बने वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही पूरी सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
जानकारी के अनुसार, जुगाड़ वाहन सड़क पर सामान्य गति से चल रहा था, तभी अचानक उसके इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही पलों में जुगाड़ में तेज आग धू-धू कर जलने लगी । सड़क पर खड़े वाहनों व पैदल राहगीरों में हड़कंप मच गया। सड़क पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों और कुछ राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बाल्टी, बोतलों और अन्य बर्तनों में पानी भरकर आग पर पानी डालना शुरू किया। लोगों की तत्परता और पुलिस की सजगता से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया।  प्रारंभिक जांच में जुगाड़ वाहन में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें कि जुगाड़ यंत्र उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आम हैं, जहां पुराने वाहनों के पार्ट्स और लकड़ी-लोहे से बने ये वाहन छोटे-मोटे सामान ढोने और रोजगार के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन इनकी सुरक्षा मानकों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इस घटना से एक बार फिर सड़कों पर चलने वाले जुगाड़ वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन को ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी रखने और कार्यवाही करनी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button