अमरोहा

सिविल कोर्ट न्यायालय के गेट से अधिवक्ता की बाइक चोरी। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर नगर स्थित सिविल कोर्ट न्यायालय के गेटके बाहर से अधिवक्ता की बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया वहीं अधिवक्ता द्वारा कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर बाइक दिलवाने की मांग की।कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं चोरों मे पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं दिखाई दे रहा, लगातार कोतवाली क्षेत्र में चोरियों एवं लूट का सिलसिला बढ़ रहा है।बुधवार को अज्ञात चोरों द्वारा सिविल कोर्ट न्यायालय के गेट नंबर एक से अधिवक्ता की बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है।नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी अधिवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति उनके द्वारा न्यायालय के गेट नंबर एक पर अपनी बाइक लॉक कर खड़ी की थी, जब वह पांच बजे घर जाने के लिए गेट नंबर एक पर पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी,काफी तलाश करने पर बाइक नहीं मिली तो वह समझ गए कि उनकी बाइक चोरी हो गई है। पीड़ित अधिवक्ता अपने अधिवक्ता साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी की तहरीर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button