पाकुड़

72 घंटे का अखंड संकीर्तन धूलोट खेला के साथ सम्पन्न

72 hours of continuous Sankirtan concluded with Dhulot Khela

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा चौक स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में आयोजित 72 घंटे का अखंड संकीर्तन मंगलवार को धूलोट खेला के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। समापन से पूर्व मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के सिवड़ी बकेश्वर से आईं कुमारी सुनीता मंडल द्वारा कुंजभोंग पाठ किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की बाजीगर लीला का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया और कीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेंद्र मंडल ने बताया कि 72 घंटे तक चले इस अखंड संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के कोलकाता, सिलीगुड़ी, बीरभूम, नदिया समेत विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया और भक्ति माहौल को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रभु का महाप्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विष्णु मंडल, कार्तिक मंडल, पवन मंडल, साधन मंडल सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरा क्षेत्र भक्ति, संगीत और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button