रामपुर शाहबाद
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस में आई 11 शिकायतें दो का मौके निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील में 5 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जन समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत आयोजित इस समाधान दिवस में, जहाँ शाहबाद तहसील मे संपूर्ण समाधान दिवस में ग्यारह शिकायत आई जहाँ मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया और बची हुई शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

