नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – घौलाना थाना क्षेत्र की देहरा चौकी के अंतर्गत उदयरामपुर नंगला गांव के रजवाहे में करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा महिला मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद रजवाहे में फेंक दिया गया। पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई और शव को रजवाहे में फेंक दिया गया है ।
पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के पास स्थित रजवाहे में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। उसकी चप्पलें और कुछ फटे कपड़े रजवाहे की पटरी पर ही पड़े मिले हैं। पुलिस के मुताबिक महिला के दाहिने हाथ पर गुलाब का फूल व एस नाम का बना है टैटू । ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद रजवाहे की पटरी पर ही गला घोटकर हत्या की गई है। इस समय रजवाहे में पानी न के बराबर है। ऐसे में शव गारे में सना हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि , महिला के दाहिने हाथ पर गुलाब का फूल व एस नाम का टैटू बना है। आसपास के जिले से भी संपर्क कर महिला के शव की पहचान कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का कारण पता चल सकेगा। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



