
खैरथल : खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा।जिला बचाओ आंदोलन का गुरूवार को इक्कीस वां दिन रहा शुक्रवार को एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने घरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया पदाधिकारी जावेद खां ने अपने सम्बोधन में कहा हमारी जब भी जरूरत होगी हम इस संघर्ष मे आगे नजर आएगें सत्ता दिल नही देखती तादाद् देखती है इसलिए संघर्ष मे जिले के हर वासिंदैं को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए एआईएमआईएम राजस्थान ने एडीएम खैरथल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन देकर खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय यथावत रखने की मांग की इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी इमरान नवाब, जिला अध्यक्ष अयूब खान, जिला उपाध्यक्ष वसीम सिंघल,जावेद खान महासचिव सोहेल खान, सचिव हामिद खान, हनीफ खान,जावेद खान, मौसम खान, इरशाद खान, इरफान खान आदि धरने पर मौजूद रहे धरने को चौधरी चरणसिंह संस्थान के मांगे राम चौधरी,आर एल पी जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने भी संबोधन दिया धरना स्थल पर गिरीश डाटा,सर्वेश गुप्ता, कृष्ण चौधरी, शिवचरण गुप्ता, वीर सिंह ढिल्लन,श्यामलाल शर्मा, कामरेड रामचंद्र, हिमांशु भारद्वाज, मांगेराम चौधरी,सुनील शर्मा, जसवंत चौधरी, रिंकू शर्मा, अंकित लाटा, पहलाद गुप्ता,गिरीश लोढ़ा,गफ्फा़र खान,आर एल पी जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे


