अमेठी
बसपा सरकार में गांव गांव खोले गए स्कूलों को बंद कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही भाजपा सरकार
बहुजन समाज से शिक्षा और आरक्षण दोनों छीनना चाहती है भाजपा - अरुण कुमार गौतम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी संग्रामपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम जारी है। गुरुवार को संग्रामपुर और रंजीतपुर में बैठक कर बसपा नेताओं ने संग्रामपुर,खरेथू और रंजीतपुर की बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। संग्रामपुर में बसपा के विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मूवमेंट के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप देश की शासन व्यवस्था स्थापित करना चाहती है। विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर झूठी राजनीति करके मतदाताओं को गुमराह करने वाली भाजपा बसपा सरकार में गांव गांव खोले गए स्कूलों को बंद कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।
जोन इंचार्ज शमशेर बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर एक समान शिक्षा प्रणाली के पक्षधर थे। भाजपा सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दे रही है।
बैठक में बुद्ध प्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद और कलहूराम को सेक्टर सचिव बनाया गया। बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती, सावित्री बौद्ध , श्री राम कोरी, जिया लाल,भगौती दीन, श्याम लाल, संदीप, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट
तीन बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया
मुसाफिरखाना।
रंजीतपुर में बैठक कर बसपा के मंडल प्रभारी शिवराम और जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने तीन बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। मंडल प्रभारी शिवराम ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार चलाई और बहन मायावती जी ने सबसे अच्छी शासन व्यवस्था देकर सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित किया। मंहगाई, बेरोज़गारी और अन्याय अत्याचार से पीड़ित प्रदेश की जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है।
चंद्रमती, हीरालाल, गुरु लाल , महेश आदि मौजूद रहे।


