भरत पुर

आगरा-जयपुर  हाईवे पर रोडवेज बस का टायर फटा बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी दर्जनों यात्री घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर । बुधवार सुबह करीब 9 बजे जयपुर-आगरा हाईवे पर खेरली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव बाछरेन गाँव पुल के पास जयपुर से भरतपुर कि तरफ़ जा रही रोडवेज बस का अचानक से टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी जिसमे लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गये  बस डिवाइडर से टकराकर रोड पर आड़ी खड़ी हो गई दुर्घटना में दो यात्रियों के पैर कट कर अलग हो गए दुर्घटना इतनी भयानक थी की जैसे ही बस का टायर फटा वैसे ही टायर के ऊपर वाली सीट की  चादर फट गई और दो यात्रियो के पैर कट गए।

दुर्घटना कि सूचना मिलते ही खेरली मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी राजेश कसाना ने बताया की दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को हाईवे सेफ्टी टीम द्वारा नजदीकी महवा अस्पताल पहुंचाया गया है जहां घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस को पुलिस द्वारा हाईवे टीम की सहायता से रोड से हटवाया गया और यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।   दुर्घटना के दौरान गनीमत ये रही की बस के आगे पीछे कोई साधन नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।
“घायलों में अरविंद पुत्र राजेंद्र सिंह प्रजापत (ललिता मूडिया), अशोक पुत्र राजाराज गुर्जर (टुडावली टोडाभीम), कृष्णा पत्नी नाहर सिंह, मनीषा गुर्जर पुत्री राम गुर्जर (रायपुर वैर), धर्मेंद्र पुत्र रमेश चंद कुशवाह (फतेहपुर सीकरी) और तारा पुत्र दूलीराम कुशवाह (बहरावली उच्चैन) शामिल हैं।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button