तनवीर आलम के निर्देश पर वंशराज गोप ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात
On the instructions of Tanveer Alam, Vanshraj Gop met the Municipal Executive Officer

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देश पर नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक आवेदन सौंपा, जिसमें वार्ड न० 14 के नलपोखर (टाटा शोरूम के पीछे) में नाली,चापकल,सड़क,स्ट्रीट लाइट एवं लंबे समय से निर्मित बंद पड़े शौचालय को संचालित करने हेतु मांग किया गया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज ने वहां के लोगों को हो रही परेशानियों का भी जिक्र किया।उन्होंने ये भी बताया कि यह मांग वहां के लोगों द्वारा कई दिनों से की जा रही है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को पुनः एक बार याद दिलाते हुए बताया कि इस क्षेत्र का आपके द्वारा, मेरे आग्रह पर कुछ दिनों पूर्व औचक निरीक्षण भी किया गया था। इसके उपरांत बंद पड़े शौचालय को खोला भी गया था। परन्तु अचानक उसके बाद अन्य कार्यवाही नहीं की गई। जिससे आम लोगों की उम्मीद बनते बनते रह गई। जिससे आम लोगों में निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है। साथ ही हरिणडांगा मध्य विद्यालय पूर्वी के मुख्य गेट के समीप लगातार कचरा फेका जा रहा है जिसके कारण वहां काफी बदबू इत्यादि फैल रहा है उसके समुचित समाधान पर भी चर्चा की गई। इन सारी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी ने अस्वस्थ किया कि बहुत जल्द इन सभी कार्यों को पूरा कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को त्वरित निर्देश भी जारी किए। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता यूसुफ अंसारी मौजूद थे।



