कानपुर

विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर: कानपुर में स्थानीय एच वी कराते एंड वैलनेस हब झंडा चौराहा रतनपुर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा का प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें महिलाओं को और बालिकाओं को कई प्रकार की आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा तीन माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हीं महिलाओं को बालिकाओं को विभिन्न स्कूलों में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए भेजा जाएगा। ताकि दूसरी भी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। यह कार्यक्रम नि:शुल्क है इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रशिक्षण विजय कुमार और उनकी टीम द्वारा यहां प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत हेमलता ने किया जो निर्देशिका एच वी कराते की है वही इस अवसर पर आर्यन राज,विशी विजय,आशना,आराधिता, रिद्धिमा,राम जी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button