बाराबंकी

श्री श्याम मंदिर गर्भगृह नवनिर्माण एवं श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के मजीठा धाम में नवनिर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर में चौदह दिवसीय श्री श्याम मंदिर गर्भगृह नवनिर्माण महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन से लेकर आज तक बहुत ही विधि विधान से पूजन हुआ बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वृहस्पतिवार दोपहर दो बजे महारुद्राभिषेक  का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  वाराणसी से आएं महंतों के द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया।यह कलश यात्रा फतहाबाद हनुमान मंदिर से शुरू होकर तीन किलोमीटर चलकर श्यामधाम मंजिठा धाम पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया, जिसमें महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही। श्यामधाम में पहुंचने पर बाबा खाटू श्याम की आरती की गई।बाबा खाटू श्याम गर्भगृह नवनिर्माण का आयोजन राजयोग फाउंडेशन के द्वारा व भक्तजनों के सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह चौदह दिवसीय महोत्सव 1 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
13 तारीख को बाबा खाटू श्याम जी महाराज का विशाल जागरण का आयोजन मन्दिर परिसर में होगा बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से प्रतिष्ठित की जाएगी। नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार, राधाकृष्ण और हनुमानजी की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी व विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button